हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट कक्ष में सुनी जनसमस्याएं, प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने का दिया निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2026 कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना।जन सुनवाई मे कुल 82 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जन सुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया।