हरदोई: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2026 अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने किया।