हरदोई: हरदोई डिपो में डिपो इंचार्ज ने अनुबंधित बसों का औचक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2026 सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 2 बजे हरदोई डिपो में अनुबंधित बसों का सघन और औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।