हरदोई: यूजीसी के विरोध में अधिवक्ता संघ और कई सामाजिक संगठनों ने डीएम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2026 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के नए नियमों के विरोध में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार 1 बजे अधिवक्ता संघ समेत आधा दर्जन सामाजिक संगठनों ने अलग अलग स्थानों से बड़ी संख्या में एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।