पोड़ैयाहाट: हंसडीहा-गोड्डा खंड पर भटौंधा हॉल्ट भवन निर्माण में घटिया बालू का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
हंसडीहा गोड्डा खंड पर भाटौंधा हॉल्ट के भवन निर्माण में घटिया बालू इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए , ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।नोवडीहा पंचायत के शीतला मंदिर स्थित गोड्डा-पोड़ैयाहाट रेलखंड के समीप बन रहे बहु प्रतीक्षित हॉल्ट निर्माण की आधारशिला मालदा डिवीजन के DRM और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रखी थी।