खानपुर: खानपुर कस्बे के काली तलाई परिसर में आज राधा अष्टमी पर भव्य महोत्सव का आयोजन होगा
खानपुर कस्बे के काली तलाई परिसर में आज राधा अष्टमी पर भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। काली तलाई मंदिर समिति के सदस्यों ने आज शनिवार को सुबह 9:00 के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में कोटा, सांगोद, भगवानपुरा, पिपलाज, पखराना ,सिमलखेड़ी, कंवरपुरा मंडल ,बडोरा मंडल आदि गांव की मंडलियों द्वारा ब्रज रस के भजन व बज पद पदावली का आयोजन होगा ।