कोली मोहल्ला के शिव मंदिर पर कोली समाज द्वारा लगाया अन्नकूट का भोग
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा - कोली मोहल्ला स्थित शिव जी की छतरी पर कोली समाज द्वारा पहली बार श्रद्धा पूर्वक भव्य अन्नकूट का भोग लगाया गया।
शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कोली समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अन्नकूट के अवसर पर भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के पकवान, फल, मिठाई सहित सैकड़ों व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
भोग के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कोली समाज के लोगों ने बताया कि पहली बार आयोजित इस अन्नकूट महोत्सव को आगे भी हर वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज में एकता व भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अन्नकूट के कार्यक्रम में महेश भांकरिया,रामप्रताप तलाया, दीपक बछारीया,रामचन्द्र बोधेड़ीया,रामकिशन बोधेड़ीया, कैलाश भांकरीया,कन्हैया लाल शंकरवाल,सुंदर लाल भांकरिया,मोहन स्वरूप सकरवाल, कमलेश भांकरिया,ललिता देवी-अमरचन्द भांकरिया,रामस्वरूप बछापरिया,राजेन्द्र गेंडामार,मुरली तलाया,नरेश आमेरिया,नोरत भोपा,दौलत आमेरिया,सोहन रोदिया, सीताराम बछपरिया व हेमराज सुनारिया उपस्थित रहे।