हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल
रावली महदूद में दो पक्षों में मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र में बुधवार रात 11 बजे करीब की है। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और जमकर लाठी डंडे भी चले। झगड़े में महिलाएं भी कूद पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, SP सिटी पंकज गैरोला ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।