हरिद्वार: UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, शासन ने बहादरपुर जट केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट के एन तिवारी को किया निलंबित
UKSSSC पेपर लीक मामले में शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरुवार को शासन ने बहादरपुर जट गांव स्थित परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट के एन तिवारी को निलंबित कर दिया। बता दे बीती 21 सितंबर को हुई परीक्षा में उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इसी केंद्र से पेपर के कुछ फोटो बाहर गए थे। खालिद को पहले ही गिरफ्तार किया।