हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
बहादराबाद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल पुत्र भंवर सिंह है, जो सहारनपुर के देवबंद का निवासी है। वर्तमान में बहादराबाद क्षेत्र में रह रहा है। आरोपी ने बहादराबाद क्षेत्र में एक आठ वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी।