उज्जैन में मुराद पूरी होने पर बेटे को नोटों की गड्डियों से तौला, तराजू में चढ़े 10 लाख से अधिक रुपए
अब तक आपने देखा होगा कि लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर मिठाई या फल से तौलते है। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने पुत्र की मन्नत पूरी होने पर उसे 10 लाख रुपए से अधिक के नोटों से तौलकर उस राशि को मंदिर निर्माण के लिए दान कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।