मिर्ज़ापुर: तिवारीपुर में चप्पल सिलवाने को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
कछवा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित तोताराम ने बताया कि विपक्षी दबंग किस्म के हैं। चप्पल सिलवाने को लेकर 27 सितंबर 2024 को विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उसे परेशान कर रहे हैं। घर में घुसकर मारपीट कर उसकी पत्नी का हाथ तोड़ दिए। अब जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं।