मिर्ज़ापुर: पट्टीदारों ने जमीन पर जबरन बनाया शौचालय, मना करने पर किया मारपीट, दंपति ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई
चिल्ह थाना क्षेत्र के चंदेल दड़ीया गांव के दंपति ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे एसपी अभिनंदन को कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता कुमारी देवी पत्नी विजय कुमार ने कहा कि पट्टीदार उनकी जमीन में जबरन शौचालय बना लिए हैं। मना करने पर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।