मिर्ज़ापुर: अमानगंज मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं और पुरुषों ने एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की
कटरा कोतवाली क्षेत्र की अमानगंज मोहल्ले के दर्जनों पुरुष और महिलाओं ने महिला से परेशान होकर सोमवार की सुबह 11:00 बजे एसपी को पत्र सौंपा। सभी ने मांग किया कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला सरकारी जमीन पर बने हैंडपंप को कब्जा करना चाहती है। जब लोग विरोध करते है तो वह मारपीट करती है। साथ ही पुलिस से शिकायत कर परेशान करती है।