हज़ारीबाग: पीएम नरेंद्र मोदी 02 अक्टूबर को हजारीबाग गांधी मैदान पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 02 अक्टूबर को हजारीबाग आगमन को लेकर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण कर जायजा लिया।