हजारीबाग नगर निगम का अपना नया प्रशासनिक भवन रिकॉर्ड समय में बन कर तैयार हो गया है। पितृपक्ष के बाद इस नए भवन का उद्घाटन होने की भी संभावना है। जिला परिषद चौक के किनारे माइंस बोर्ड के नाम से जाने जाने वाले परिसर में नगर निगम के नये बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।