पूरनपुर: पूरनपुर में दवा लेने आई महिला के अपहरण मामले में 4 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, सीओ से की गई शिकायत
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था। कि 24 मार्च को वह दवा लेने के लिए आई हुई थी। तभी प्रमोद व आमोद ने गलत नीयत से महिला को चाकू की नोक पर अपहरण कर अपने साथ दिल्ली लेकर चले गए और अपने रिस्तेदारी में महिला को लेजाकर कमरे में बंद कर दिया था। किसी तरह महिला आरोपियों के चुंगल से छूटकर अपने घर पहुंची थी।