पूरनपुर: महाराणा प्रताप चौक के पास अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जलाया पुतला
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सासंद रामजी लाल सुमन के द्वारा विवादित बयान देते हुए टिप्पणी की इसको लेकर जगह जगह लोग सड़कों पर उतर आए और सासंद को राज्यसभा से निलंबित करने की मांग कर रहे है। दरअसल पूरनपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पुलिस चौकी के पास में महाराणा प्रताप चौक से सपा सासंद रामजी लाल सुमन का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।