पूरनपुर: शेरपुर कला और पूरनपुर में अमन और शांति की दुआओं के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सोमवार को ईद उल फितर की नमाज देश में अमन और शांति के साथ दुआ मांगकर अदा की गई। पूरनपुर ईदगाह में सुबह 7ः30 पर ईद की नमाज को अदा किया गया। इस दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, इस मौके पर ईद की नमाज अता होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। जगह जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की।