पूरनपुर: कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मार्च की शाम को सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को कौशल पुत्र भगवानदास बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का कौई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीण ने मामले में पुलिस से शिकायत कर पुत्री को बरामद करने की मांग की है।