तारानगर: साहवा में नगर पालिका चुनाव-2026 को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी
चूरू जिले की तारानगर तहसील के साहवा में होने वाले नगर पालिका चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिये पुलिस ने साहवा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह चारण व डीएसपी रोहित सांखला के सुपरविजन तथा साहवा थानाधिकारी जगदीश गोदारा सीआई के नेतृत्व में पूरे साहवा कस्बे फ्लैग मार्च निकाला।कहा मतदाता निर्भीक हो मतदान करे।