करछना: धरवारा खेक्सा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, 2 युवक हुए घायल
धरवारा खेक्सा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने टाटा मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टाटा मैजिक में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गाड़ी में सवार लोग टाटा मैजिक में शादी समारोह के सजावट का सामान लादकर प्रयागराज की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।