करछना: यमुनापार क्षेत्र में मौसम ने ली करवट चारों तरफ छाया घना कोहरा,फसलों को भी हुआ नुकसान
प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में बीते कल से ही रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम के मिजाज को फिर से बदल दिया है, ऐसे में बदलते मौसम जहां लोगों की सेहत पर भी नुकसान पहुंचा रहा है तो वही किसानों की फसलों पर भी मौसम की मार देखने को मिल रही है,आज सोमवार को यमुना पार क्षेत्र में चारों तरफ घना कोहरा देखने को मिला है जिससे लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।