करछना: चाका ब्लाक स्थित मार्ग पर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े ट्रक व मार्ग के बगल खड़े कार में दूसरा ट्रक चालक ने मारी टक्कर।
नैनी थाना के मामा भांजा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चाका ब्लाक के सामने रविवार सुबह ट्रक चालक अजय कुमार गेहूं लादकर रीवा प्रयागराज मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान चाका ब्लाक के सामने पहुंचते ही मार्ग पर पहले से क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े ट्रक व मार्ग के बगल आशीर्वाद असपताल के सामने खड़े कार में टक्कर मारते हुए दरवाजे पर जा पहुंची। कोई हताहत नहीं हुई।