करछना: तिलखवार गांव के सामने मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर हुए घायल
करछना क्षेत्र के सोनाई डीहवा गांव के रहने वाले तीन किशोर निखिल, कुलदीप और अनुज मैजिक वाहन की टक्कर से घायल हो गए। तीनों देर शाम 4 बजे के करीब एक ही बाइक से तिलखवार स्थित एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही वह तिलखवार गांव पहुंचे उसी दरमियान सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।