करछना: धरवारा खेस्का गांव के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर लगने से एक मैजिक मार्ग के बगल में पलटी, मैजिक सवार दो युवक हुए घायल
करछना क्षेत्र के धरवारा खेस्का गांव के पास कोहडा़र वाया करछना मार्ग पर अनियंत्रित डंपर की टक्कर लगने से एक मैजिक मार्ग के बगल में पलट गई। हादसे में मैजिक सवार आलोक कुमार एवं अभिषेक कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिले के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।