पोहरी: नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, विधायक कैलाश कुशवाह व अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
Pohri, Shivpuri | Aug 13, 2026 मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 12 बजे तक पोहरी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा आदर्श विद्यालय प्रांगण से शुरू की गई जो मुख्य चौराहे से होते हुए कॉलेज प्रांगण पर पहुँची जहा तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो भारत माता की जय के नारे लगाए।