बेगूसराय में VB-G RAM G योजना के तहत पहले ग्रामीण हाट का शुभारंभ।
खुदाबंदपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत बरियारपुर पूर्वी में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G योजना के अंतर्गत ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह बेगूसराय जिले में इस योजना के तहत प्रारंभ होने वाला पहला ग्रामीण हाट है।
ग्रामीण हाट के निर्माण से किसानों, ग्रामीण उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका के अवसरों, स्थानीय उत्पादों के विपणन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस पहल के माध्यम से रोजगार सृजन और परिसंपत्ति निर्माण को स्थानीय आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए ग्रामीण आत्मनिर्भरता को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
Rural Development Department, Govt. of Bihar
#begusarai
9 views | Begusarai, Bihar | Aug 27, 2026