गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और जिला अधिकारियों ने 2 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी ब्लॉक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए 220 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने, नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य जांच, एचआईवी जांच की सुविधा दी गई।