डबवाली की प्रेमी डेयरी पर सम्बन्धित विभाग की छापामारी में कथित तौर पर भारी मात्रा में खुला देसी घी बरामद होने का समाचार है बताया जा रहा है कि डबवाली में देसी घी की दुकान पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की संयुक्त टीम की जांच। जांच में पाया गया
4 क्विंटल 10 किलो खुला घी मिला, साथ में वेरका के 9 कैन में 1 क्विंटल 35 किलो घी भी मिला।
विभिन्न ब्रांडों के खाली टीन-कैन और घी फिल्टर करने की मशीन भी मिली। उड़न दस्ते की टीम के अधिकारी बताया है कि उक्त देसी घी के तीन सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। अब रिपोर्ट बताएगी कि घी की गुणवत्ता कैसी है!
आखिर जांच में क्या सामने आएगा?
#dabwalinews #dabwali #haryana #foodinspection #foodquality