बिजनौर: हल्दौर थाने में तैनात आरक्षी विजय तोमर ने शराब के नशे में धुत होकर कोटद्वार में सड़क पर मचाया उत्पाद SP ने किया सस्पेंड
Bijnor, Bijnor | May 10, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाने में तैनात आरक्षी विजय तोमर ने कोटद्वार में सड़क पर शराब की नशे में धुत होकर उत्पाद मचाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस से आरक्षी विजय तोमर ने अभद्र व्यवहार किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी नीरज कुमार यादव ने आरक्षी विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।