Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक कोठारी ने की पूजा-अर्चना, गौसेवा, पौधरोपण एवं जलभराव स्थलों का निरीक्षण हरणी महादेव में शिव पूजन, सीताराम गौशाला में गौसेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 10 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के सान्निध्य में हरणी महादेव क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रातः हरणी महादेव मंदिर में विधायक अशोक कुमार कोठारी ने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा पूजा-अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक कोठारी अपनी टीम के साथ सीताराम गौशाला (काइन हाउस) पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाताओं को पशु आहार वितरित कर गौसेवा की तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है और मुस्कान फाउंडेशन एवं गौशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अनुकरणीय हैं। गौशाला परिसर स्थित जलाशय एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए विधायक कोठारी ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के निर्माण एवं उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं पंचगव्य, गोबर अथवा प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित होनी चाहिए, जिससे विसर्जन के बाद वे जल एवं मिट्टी में पूर्णतः विलीन होकर पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। उन्होंने आगामी गणेशोत्सव एवं नवरात्र महोत्सव में पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं के उपयोग की अपील भी की। इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कोठारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित व्यापक पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में प्रदेशभर में लगभग 19 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है तथा आमजन में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया है। विधायक कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करते हुए देश को नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित रहे हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। कार्यक्रमों के पश्चात विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या के संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सूचना केंद्र के समीप स्थित सुबह की सब्जी मंडी क्षेत्र का दौरा कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा नगर निगम अधिकारियों को वर्षा पूर्व आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी चिकित्सालय के सामने स्थित गांधी पार्क, पशु चिकित्सालय, शास्त्रीनगर स्थित सालासर बालाजी पार्क तथा श्री गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आमजन को बरसात के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जानी चाहिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं विधायक कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, के साथ ही नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, गौभक्त सुनील जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, संजय राठी, कमल कोठारी, सत्य नारायण गुग्गड ,देवी लाल गुर्जर, शिक्षाविद विवेक निमावत, विश्वबंधु सिंह राठौड़, कैलाश जीनगर, पवन लढ़ा, मुस्कान फाउंडेशन के जय गुरनानी, कन्हैयालाल जगतयानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Bhilwara, Bhilwara | Jun 10, 2026

MORE NEWS

छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर मंथन, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण

भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 24 जून 2026

जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा टाउन हॉल स्थित महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में छात्रों और युवाओं से जुड़े शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्रों एवं युवाओं के साथ किए गए संवाद का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवा अभ्यर्थियों, शिक्षकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने देखा।

जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। यदि उनकी शिक्षा और रोजगार की सुरक्षा नहीं होगी तो राष्ट्र का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस निरंतर इस दिशा में संघर्ष कर रही है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं भीलवाड़ा शहर प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और युवाओं के साथ सतत संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

भीलवाड़ा जिला सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि आज का युवा अवसर चाहता है, केवल आश्वासन नहीं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से युवाओं की समस्याओं को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण अभियान जारी रखने की बात कही।

भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी गौतम स्वामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए। निष्पक्ष परीक्षाएँ, समयबद्ध भर्तियाँ और पारदर्शी व्यवस्था युवाओं का अधिकार है तथा समाज के सभी वर्गों को इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने संवाद को गंभीरता से सुना तथा युवाओं के मुद्दों पर व्यापक चर्चा और समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर याकूब मोहम्मद, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, राजेन्द्र जैन, मंजू पोखरना, कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया , मोहम्मद रफिक शेख, मेवाराम खोईवाल, अनिल राठी, ऊकार माली, हमीद रंगरेज, शिव प्रकाश घावरी, योगेश सोनी, रेखा हिरण, किशन जाट, भावेश पुरोहित, राधेश्याम भड़ाणा, भवर जाट, अमजद कायमखानी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, उस्मान पठान, वसीम शेख, कन्हैया लाल बैरवा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, अशफाक कुरैशी, मोहम्मद शाहीद देशवाली, अनील डीड़वाणिया, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, जितेन्द्र दरियानी, श्यामलाल महोल्त्रा, अशोक पारीक, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार जैन, शाकिर शेख, कश्मीर शेख, राजकुमार खटीक, मुकेश घुसर, राकेश देसाई, अली मंसूरी, ममता शर्मा, दीपक व्यास, एडवोकेट विनोद कसारा, विकास जैन, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन मंसूरी, गोरीशंकर दायमा सहित सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा ने किया

छात्रों और युवाओं के भविष्य पर गंभीर मंथन, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 24 जून 2026 जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा टाउन हॉल स्थित महाराणा प्रताप सभागार, नगर निगम भीलवाड़ा में छात्रों और युवाओं से जुड़े शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्रों एवं युवाओं के साथ किए गए संवाद का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवा अभ्यर्थियों, शिक्षकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने देखा। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। यदि उनकी शिक्षा और रोजगार की सुरक्षा नहीं होगी तो राष्ट्र का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस निरंतर इस दिशा में संघर्ष कर रही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं भीलवाड़ा शहर प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और युवाओं के साथ सतत संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। भीलवाड़ा जिला सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि आज का युवा अवसर चाहता है, केवल आश्वासन नहीं। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से युवाओं की समस्याओं को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण अभियान जारी रखने की बात कही। भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी गौतम स्वामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की मेहनत का सम्मान होना चाहिए। निष्पक्ष परीक्षाएँ, समयबद्ध भर्तियाँ और पारदर्शी व्यवस्था युवाओं का अधिकार है तथा समाज के सभी वर्गों को इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के कोटा संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने संवाद को गंभीरता से सुना तथा युवाओं के मुद्दों पर व्यापक चर्चा और समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर याकूब मोहम्मद, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, राजेन्द्र जैन, मंजू पोखरना, कुणाल ओझा, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया , मोहम्मद रफिक शेख, मेवाराम खोईवाल, अनिल राठी, ऊकार माली, हमीद रंगरेज, शिव प्रकाश घावरी, योगेश सोनी, रेखा हिरण, किशन जाट, भावेश पुरोहित, राधेश्याम भड़ाणा, भवर जाट, अमजद कायमखानी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, उस्मान पठान, वसीम शेख, कन्हैया लाल बैरवा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, अशफाक कुरैशी, मोहम्मद शाहीद देशवाली, अनील डीड़वाणिया, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, जितेन्द्र दरियानी, श्यामलाल महोल्त्रा, अशोक पारीक, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार जैन, शाकिर शेख, कश्मीर शेख, राजकुमार खटीक, मुकेश घुसर, राकेश देसाई, अली मंसूरी, ममता शर्मा, दीपक व्यास, एडवोकेट विनोद कसारा, विकास जैन, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन मंसूरी, गोरीशंकर दायमा सहित सभी वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा ने किया

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

“लखनऊ (यूपी) में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए भीलवाड़ा नगर निगम ने को शहर के कोचिंग क्लासेस, रेस्टोरेंट और होटलों का सुरक्षा चेकअप किया। टीम ने यहां फायर सेफ्टी के अरेंजमेंट देखें और खामियां मिलने पर सीज की कार्रवाई की।”

“लखनऊ (यूपी) में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए भीलवाड़ा नगर निगम ने को शहर के कोचिंग क्लासेस, रेस्टोरेंट और होटलों का सुरक्षा चेकअप किया। टीम ने यहां फायर सेफ्टी के अरेंजमेंट देखें और खामियां मिलने पर सीज की कार्रवाई की।”

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

क्या यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था में कभी कोई बदलाव आएगा?

क्या यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था में कभी कोई बदलाव आएगा?

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

सियासी मुलाकातें चर्चा में - दो दिनों में दामोदर अग्रवाल ने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक से की भेंट

सियासी मुलाकातें चर्चा में - दो दिनों में दामोदर अग्रवाल ने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक से की भेंट

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026

रायपुर से प्रतापपुरा रोड पर हो रहा कीचड़,ग्रामवासियों को होती है आने-जाने ने दिक्कत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा-शाहपुरा के महेश (बन्टी) शर्मा ने बताया कि रायपुर से प्रतापपुरा रोड बहुत ही खराब हो रखा है।बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने के कारण लोगो को आने-जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
शर्मा ने बताया कि गाँव के बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए प्रतापपुरा व शाहपुरा आती है तो उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो जाते है।ग्रामीण भी खेतो पर आते-जाते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।बहुत से बच्चे-बच्चियां व ग्रामीण कीचड़ में फिसल कर गिर गए है।
अब आने वाली बारिस में बहुत ही कीचड़ ही जायेगा जिससे लोगो को आने-जाने में बहुत समस्या होगी।
महेश शर्मा व ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस रोड को बनाया जाए व ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाए।

रायपुर से प्रतापपुरा रोड पर हो रहा कीचड़,ग्रामवासियों को होती है आने-जाने ने दिक्कत शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा-शाहपुरा के महेश (बन्टी) शर्मा ने बताया कि रायपुर से प्रतापपुरा रोड बहुत ही खराब हो रखा है।बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने के कारण लोगो को आने-जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शर्मा ने बताया कि गाँव के बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए प्रतापपुरा व शाहपुरा आती है तो उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो जाते है।ग्रामीण भी खेतो पर आते-जाते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।बहुत से बच्चे-बच्चियां व ग्रामीण कीचड़ में फिसल कर गिर गए है। अब आने वाली बारिस में बहुत ही कीचड़ ही जायेगा जिससे लोगो को आने-जाने में बहुत समस्या होगी। महेश शर्मा व ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस रोड को बनाया जाए व ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाए।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 24, 2026