अमरिया: अमरिया पुलिस की फुर्ती से मिला इंसाफ, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अमरिया से एक राहत भरी खबर सामने आई है। गांव मझलिया में दो मासूम बच्चियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बच्चियों को भंडारे से ले जाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही और आखिरकार उसे पकड़ लिया। एएसपी नताशा गोयल और थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में हुई