गिरिडीह BREAKING NEWS | जमीन विवाद में 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, साथ था 4 साल का मासूम!
📍 अजीडीह, गिरिडीह: पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एक युवक अपने चार साल के मासूम बच्चे को लेकर करीब 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और करीब 3 घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
🔴 पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने और बातचीत के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
इसके बाद पारिवारिक जमीन विवाद के समाधान के लिए युवक के गोतिया और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की गई।
⚠️ जमीन विवाद बना चिंता का विषय! गनीमत रही कि पुलिस-प्रशासन की पहल से मासूम बच्चे की जान सुरक्षित बच गई।
📲 गिरिडीह समेत झारखंड की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
📺 PNA NEWS INDIA — खबरों का दर्पण
💬 आपकी राय: पारिवारिक जमीन विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कैसे निकाला जा सकता है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#GiridihNews #GiridihBreakingNews #Ajidih #JharkhandNews #LandDispute #GiridihPolice #BreakingNews #PNAnewsIndia #खबरोंकादर्पण
Dhanwar, Giridih | Oct 23, 2026