🚨 गिरिडीह: 9 साल में भी पूरा नहीं हुआ धूरगड़गी पुल निर्माण, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल!
📍 जमुआ, गिरिडीह | झारखंड
गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत धूरगड़गी गांव में पुल निर्माण की धीमी रफ्तार और कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। करीब 9 वर्षों से निर्माणाधीन पुल अब तक अधूरा है, वहीं निर्माण पूरा होने से पहले ही कई जगह दरारें नजर आने और गिट्टी, बालू व छड़ दिखाई देने की बात सामने आ रही है।
⚠️ आखिर पुल निर्माण में देरी और गुणवत्ता संबंधी खामियों की जिम्मेदारी किसकी है?
❓ 9 वर्षों में भी निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ?
❓ क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच हुई?
❓ योजना की लागत, समय-सीमा और विभागीय जानकारी का बोर्ड कहां है?
❓ क्या संबंधित विभाग मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करेगा?
धूरगड़गी पुल की स्थिति को लेकर अब ग्रामीणों की सुरक्षा और सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरूरत है कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर निर्माण की गुणवत्ता, देरी के कारणों और जिम्मेदारी तय करने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करे।
📢 जनता जवाब चाहती है! आखिर धूरगड़गी पुल का निर्माण कब पूरा होगा और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा कब मिलेगी?
📹 PNA NEWS INDIA — खबर हर हाल में!
#DhurghargiBridge #धूरगड़गीपुल #Jamua #Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #DhanwarNews #BridgeConstruction #पुलनिर्माण #निर्माणमेंअनियमितता #भ्रष्टाचार #विकासकार्य #ग्रामीणसमस्या #जनता_की_आवाज #सरकारी_योजना #गिरिडीह_समाचार #झारखंड_समाचार #PNAnewsindia #BreakingNews #GroundReport
Dhanwar, Giridih | Oct 22, 2026