माननीय सहकारिता मंत्री बिहार सह प्रभारी मंत्री बेगूसराय जिला श्री राम कृपाल यादव ने आज बेगूसराय नगर निगम के वार्ड संख्या 3, 4 एवं 18 तथा मटिहानी अंचल के खोरमपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
साथ ही कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएँ।
प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
IPRD Bihar
#begusarai
Ram Kripal Yadav