05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हो रहे मतदान के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा बरौनी प्रखंड कार्यालय एवं तेघड़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष एवं उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
#eci