05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हो रहे मतदान के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष द्वारा संयुक्त रूप से दिनकर कला भवन स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन से संबंधित बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#eci