सैदपुर: सैदपुर नगर में दूसरे दिन भी चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 18 बाइक सीज, 170 चालान कटे, मचा हड़कम्प
सैदपुर नगर में लगातार दूसरे दिन पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल रामसजन नागर के नेतृत्व में पुलिस की 6 टीमों ने बाइक और चारपहिया वाहनों की गहन जाँच की। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया, जबकि बिना हेलमेट, 3 सवारी और प्रदूषण नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न मामलों में 170 बाइकों के चालान काटे गए।