सदर अस्पताल, बेगूसराय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत ‘आरबीएसके 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को नई डिजिटल प्रणाली, डेटा प्रबंधन, स्क्रीनिंग, रेफरल एवं डिजिटल हेल्थ कार्ड निर्माण संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई।
आरबीएसके 2.0 के तहत शिक्षा विभाग के UDISE+ एवं आईसीडीएस के पोषण ट्रैकर के साथ डेटा एकीकरण से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की रीयल-टाइम निगरानी, समयबद्ध उपचार एवं बेहतर फॉलो-अप सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बाल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
@iprdbihar
@biharhealthdepartment
#begusarai