संभावित बाढ़ एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में राहत एवं बचाव, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि तथा आपदा प्रबंधन विभागों की तैयारियों का आकलन किया गया।
जिले में 22 चलंत चिकित्सा दल, 55 एम्बुलेंस, 80 राहत शिविर एवं 228 सामुदायिक रसोई केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
साथ ही प्रभावित परिवारों के सत्यापन, वैकल्पिक बीज उपलब्धता तथा आपातकालीन राहत कार्यों हेतु 16 हेलीपैड स्थलों का चयन किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
#begusarai