बेगूसराय के कंकौल स्थित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशिक्षण शुरू होते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है तथा अब तक लगभग 60 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। केंद्र में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, वाद्ययंत्र, चित्रकला एवं नाट्यकला का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं फोटो के साथ नामांकन करा सकते हैं। यह पहल बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को निखारने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
@iprdbihar
@artandculturebihar
#begusarai