बरेली: बरेली में तार फेंसिंग बेअसर, दुकानें फिर से लगने लगीं
Baraily, Raisen | Mar 13, 2026 नगर में शासकीय कन्या शाला और अंबेडकर छात्रावास के सामने सड़क चौड़ीकरण के बाद हटाया गया अतिक्रमण एक बार फिर लौट आया है। सड़क को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने यहां चौड़ीकरण का कार्य कराया था। करीब 40 दुकानदारों को हटाया गया था। लेकिन सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही कई दुकानदारों ने फिर से उसी स्थान पर कब्जा जमा लिया।