🚨 भाटपाररानी स्टेशन पर ट्रेन में मिला शराब का जखीरा!
देवरिया। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 15910 में कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में रखी 90.33 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
S-1 कोच की शौचालय गैलरी में मिले 2 ट्रॉली बैग, 2 पिट्ठू बैग, 2 प्लास्टिक बोरे और 3 झोलों की तलाशी लेने पर रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क, मैजिक मोमेंट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड और ऑफिसर्स चॉइस समेत कई ब्रांड की शराब मिली।
💰 अनुमानित कीमत: ₹87,250
शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रे.सु.ब. पोस्ट भटनी को सुपुर्द कर दिया गया। अब शराब के मालिक और इसे ले जाने के मकसद की जांच की जा रही है।
#Deoria #DeoriaNews #BhatparRani #BhatparRaniStation #Bhathni #DeoriaPost #RPF #RailwayPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #LiquorSeized #शराब_बरामद #देवरिया_न्यूज #भाटपाररानी