Public App Logo
# बीआरसी गौरीबाजार में FLN प्रशिक्षण का BSA ने किया औचक निरीक्षण **गौरीबाजार, देवरिया।** ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गौरीबाजार में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चल रहे **मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण** के तीसरे बैच का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी **डॉ. राम जियावन मौर्य** ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर पंजीकरण एवं परिचय सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीसरे बैच में कुल **100 प्राथमिक शिक्षक** प्रशिक्षण ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान BSA डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि **FLN प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है।** बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा FLN पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एआरपी एवं संदर्भदाताओं ने **NCERT की नई पाठ्यपुस्तकों** के अनुरूप भाषा और गणित शिक्षण की आधुनिक विधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को टीएलएम, डिजिटल टूल्स, गतिविधि आधारित शिक्षण, मापन, आकार-आकृति और व्यावहारिक मूल्यांकन जैसी तकनीकों के प्रभावी प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया। BSA ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है, ताकि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने-लिखने की आदत और गणित की बुनियादी अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से विकसित किया जा सके। इस दौरान **खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र**, वरिष्ठ प्रशिक्षक **नवीन कुमार गुप्ता, मारुति नंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, हीरालाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र मिश्र** सहित बीआरसी कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। - Salempur News