सुल्तानगंज: श्रावणी मेला खत्म होने के बाद भी कांवरियों का उत्साह बरकरार, भादो में भी गूंज रहा ‘बोल बम’
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला समाप्त हो चुका है, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति कांवरिया श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह अब भी बरकरार है। भादो मास में भी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से कांवरिया श्रद्धालु लगातार सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भरते हैं। इसके बाद पंडा-पुरोहितों स