बहादुरपुर: मिथिला के जनहित मुद्दों पर समाज सुधारक सुजीत चौधरी की एक दिवसीय भूख हड़ताल, जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर "मिथिला हमर स्वाभिमान-स्वर्ग सॅं सुन्नर हमर मिथिला अभियान" के तहत समाज सुधारक सुजीत कुमार चौधरी ने एक दिवसीय ध्यानाकर्षक भूख हड़ताल सह धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जल का भी सेवन नहीं किया। धरना में शहर की आवारा गायों के लिए गौशाला की व्यवस्था, जलजमाव, अतिक्रमण, सड़क जाम, अपराध नियंत्रण, पशु संरक्षण और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत