जिला पदाधिकारी , बांका के निर्देश के आलोक में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बाँका से संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के वार्षिक लक्ष्य की प्रगति के संबंध में बैठक की गई। बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए।
सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि नोडल नामित कर उनका नाम, मोबाइल नंबर एवं पदनाम के साथ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बाँका को सूचित करें। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपने संस्थान से इच्छुक अभ्यर्थियों को Bonafide एवं Fee Structure के साथ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बाँका भेजा जाए। साथ ही, सभी स्नातक स्तरीय कॉलेज वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में उत्तीर्ण छात्रों की सूची मोबाइल नंबर सहित DRCC, बाँका को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बाँका द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, योजना से संबंधित अद्यतन जानकारी उपस्थित सभी कॉलेज प्रतिनिधियों को दी गई।
बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। जिले के वैसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण प्राप्त कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 10वीं/12वीं/स्नातक कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम 4 लाख रुपये की राशि (ब्याजमुक्त) प्रदान करने का प्रावधान है।
13 views | Banka, Bihar | Oct 8, 2026