नबीनगर: स्टेशन रोड से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति रोहतास जिले के कसगावां निवासी अखिलेश मिश्रा है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.