नबीनगर: तेतरिया गांव से पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने तेतरिया गांव से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी नगीना यादव एवं राजेंद्र यादव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त लोगों पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. जो फरार चल रहे थे. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.